चुनाव की घोषणा के साथ ही आयोग ने लगा दिए ये पेंच : राजनीतिक दलों में खलबली !


चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि दागी उम्मीदवारों को अखबारों में अपने आपराधिक मामलों की जानकारी तीन बार प्रकाशित करानी होगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि 15 जनवरी तक कोई भी चुनावी रैली, रोडशो, पदयात्रा या साइकिल यात्रा नहीं होगी। 8 बजे रात से सुबह 8 बजे तक कोई चुनाव रैली नहीं होगी।

सार्वजनिक स्थानों पर कोई नुक्कड़ सभा नहीं होगाी। मतगणना के बाद कोई भी विजय जुलूस की इजाजत नहीं होगी।

कोरोना नियमों का पूरी तरह कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों को कार्रवाई के अधिकार होंगे।

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगना भी जरूरी है। उन्हें प्रिकॉशन यानी बूस्टर डोज लगाने की सिफारिश भी की गई है, ताकि वे सुरक्षित रहें।

चुनाव आयोग राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ वैक्सीनेशन स्टेटस की निगरानी करेगा। मतदान का समय भी एक घंटे बढ़ाया गया है।

चुनाव में उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा होगी। इससे निर्वाचन कार्यालय में भीड़ से बचा जा सकेगा।

कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी अपना वोट डाल सकेगा।कोरोना मरीज या संदिग्ध के घर वीडीओ टीम के साथ चुनाव आयोग की टीम विशेष वैन से जाएगी।वोट डलवा कर आएगी

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण और 7 मार्च को आखरी सातवें चरण के बाद 10 मार्च को आएंगे नतीजे

  • यह भी पढ़ें 

यूपी : मतदाता सूची में नहीं जुड़ा नाम तो न हों परेशान, बस ये करना होगा...




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ