निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए मतदाता की अंतिम सूची जारी कर दी है। तमाम लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया, लेकिन उनका नाम अभी भी जुड़ नहीं पाया है।
ऐसे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनका नाम अब भी मतदाता सूची में जुड़ सकता है। उसका तरीका थोड़ा अलग होगा। नाम जुड़वाने के बाद वे विधानसभा चुनाव में वोट दे सकते हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को जारी मतदाता सूची में नाम न शामिल हो पाए या न करा पाए लोगों के पास अभी भी मौका है।
ऐसे लोगों का नाम पूरक लिस्ट में जोड़ा जा सकता है, हालांकि यह मुख्य सूची से अलग होती है लेकिन बाद में इसे मुख्य सूची में शामिल कर लिया जाता है।
नाम दो तरह से शामिल कराया जा सकता है। पहला एनवीएसपी डॉट इन से फार्म 6 भरकर अपलोड कर सकते हैं, इसके अलावा संबंधित तहसील जाकर निर्वाचन कार्यालय से फार्म 6 लेकर वहां भी जमा किया जा सकता है।
इस आधार पर आपका नाम पूरक लिस्ट में जोड़ा जा सकता है और विधानसभा चुनाव में आप वोट भी दे सकते हैं। हालांकि पूरक लिस्ट में नाम शाामिल होने पर हो सकता है कि आपका मतदाता पहचान पत्र आने में समय लग जाए।
लेकिन आप किसी अन्य पहचानपत्र की मदद से वोट डाल सकते हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नामांकन शुरू होने के एक सप्ताह पहले तक नाम जुड़वाया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.