मां काली के मंदिर में पड़ा मिला इंसान का कटा सिर, पुलिस खोज रही बॉडी


हैरान कर देने वाला यह मामला तेलंगाना के नलगोंडा जिले के देवरकोंडा का है। यहां सड़क किनारे खुले में स्थित एक मंदिर में मां काली की मूर्ति के पैरों में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया।


पुलिस ने मारे गए करीब 30 वर्षीय व्यक्ति की पहचान करने और इस जघन्य अपराध का कारण पता लगाने के लिए आठ टीमें बनाई हैं।


देवरकोंडा के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) आनंद रेड्डी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि व्यक्ति को कहीं और मारा गया है। फिर उसके सिर को यहां पर  लाया गया तथा मूर्ति के चरणों में रखा गया।


पुलिस ने कहा कि वे व्यक्ति के शव का अब तक पता नहीं लगा पाए हैं और मामले की तह तक जाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ