बिहार में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए खुशखबरी है। परीक्षा तय शिड्यूल पर ही होगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 और 22 जनवरी को होगी और सैद्धांतिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल के हेड को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे स्कूल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी।
इसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा। यूजर होम पेज पर दिये गये सेकेंडरी स्कूल लॉगइन बटन पर क्लिक करेंगे।
इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद स्कूल हेड उस पर हस्ताक्षर और मुहर लगायेंगे, जिसके बाद छात्रों को एडमिट कार्ड दिया जायेगा।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.