गर्वनर हाउस के सामने खड़ी थी चमचमाती कार, दरवाजा खोला तो पड़ी मिलीं 10 लाशें !


मैक्‍स‍िको में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक पब्‍ल‍िक प्‍लेस में स्थित मैक्सिकन राज्य के गवर्नर ऑफिस के बाहर दस शवों से भरी एक एसयूवी छोड़ कर कोई चला गया।

जब गाड़ी की चेकिंग की, दरवादे तोड़े तो 10 शव पाएं गए। गाड़ी राज्य की राजधानी  जैकेटेकस (Zacatecas) के मुख्य प्लाजा में खड़ी थी। एसयूवी गाड़ी चारों ओर से क्रिसमस की सजावट से जगमगा रही थी।


ज़ाकाटेकास के केंद्रीय राज्य के गवर्नर डेविड मोनरियल ने कहा, "एक ग्रे मज़्दा कार सरकारी ऑफिस के सामने शवों के साथ छोड़ी गई थी।" एक वीडियो में उन्होंने कहा कि कार में लोगों के शव थे जिन पर पिटाई और चोट के निशान थे।


ज़ाकाटेकास को दवाओं का एक ट्रांजिट प्‍वाइंट माना जाता है। यहां कभी जेटास कार्टेल का प्रभुत्व था. इस क्षेत्र में अब कई कार्टेल मौजूद हैं।


द गार्जियन की एक रिपोर्ट बताती है कि 2021 के पहले 11 महीनों में मैक्‍सिको में 31,615 हत्याएं हुई थीं।हालांकि, मानरियल ने दावा किया है कि ज़ाकाटेकास में सुरक्षा प्रमुख चुनौतियों में से एक रही है। वह हिंसा को कम करने के लिए काम करेंगे।

  • यह भी पढ़ें

ये औरत बच्‍चों को देती थी Adult Party शराब पिला कर होता था ये काम !






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ