मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला ने शादी के बाद से ही पति द्वारा हैवानियत किए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
महिला ने बताया कि सेक्स दौरान वह पूरे शरीर में दांत काटता है। यही नहीं, वह प्राइवेट पार्ट पर भी दांत गड़ाता था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पहली रात के बाद से ही पति लगातार इस तरह की हरकतें कर रहा था।
महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति उससे अननेचुरल संबंध स्थापित करता है। पत्नी जब इसका विरोध करती थी तो जूलर धमकी देता था।
इंदौर की रहने वाली महिला की शादी गुजरात के 67 साल के जूलर के साथ हुई थी। उम्र में वह पति से 27 साल छोटी है। महिला की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद महिला गुजरात चली गई थी
महिला ने बताया कि सेक्स दौरान वह पूरे शरीर में दांत काटता है। साथ ही प्राइवेट पार्ट पर भी दांत गड़ाता था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पहली रात के बाद से ही पति लगातार इस तरह की हरकतें कर रहा था।
महिला ने कहा कि पति के मुंह में दांत नहीं है। बनावटी दांत लगा हुआ है। जिन्हें संबंध बनाने के दौरान वह उसके शरीर में बेरहमी से गड़ाता है।
महिला किसी तरह से दिसंबर की शुरुआत में वहां से भाग निकली। इसके बाद इंदौर के महिला थाने में शिकायत की थी।
महिला के वकील ने महिला पर की गई हैवानियत के फोटो और चोट के निशान कोर्ट के समक्ष रखे थे। कोर्ट ने केस को महिला से संबंधित गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस को उसकी नकली बत्तीसी जब्त करने को कहा है।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.