- सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर ओला इलेक्ट्रिक कार की तस्वीर शेयर कर लोगों को किया हैरान
अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग से बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाने वाली ओला अब हाइटेक इलेक्ट्रिक कार भारत की सड़कों पर उतारने जा रही है।
ओला की भारतीय इकाई के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर आगामी ओला इलेक्ट्रिक कार की पिक शेयर की है, जो देखने में काफी हाइटेक लग रही है।
हालांकि यह फिलहाल एक design concept की तरह नजर आ रही है, पर झलक देखकर ही लग रहा है कि कंपनी इसे काफी एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ पेश करने की तैयारी में है।
ओला की यह इलेक्ट्रिक कार हैचबैक होगी। बता दें कि भाविश अग्रवाल ने हाल ही में इस ई-कार की लॉन्चिंग का संकेत एक ट्वीट का जवाब देते हुए दिया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि जिस ग्राहक ने टाटा नेक्सॉन ईवी और ओला एस1 ई-स्कूटर खरीदा, वह अगली बार ओला इलेक्ट्रिक कार खरीदेगा।
साथ ही ओला के सीईओ ने संकेत दिया था कि कंपनी 2023 तक अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.