आपदा में अवसर के जुमले को भारत के एक स्कूली छात्र ने सच कर दिखाया है। इस 'होनहार' छात्र ने न्यूटन का चौथा नियम खोज निकाला है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर इस छात्र को नोबेल पुरस्कार का 'असली' हक़दार भी बता रहे हैं।
प्रारंभिक कक्षाओं में विज्ञान पढ़ाई में आप में से ज्यादातर लोगों ने महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के गति के तीन नियमों को पढ़ा ही होगा, जिन्हें भौतिक विज्ञान के आधारभूत सिद्धांतों में गिना जाता है।
अब इतने सालों बाद न्यूटन का चौथा नियम भारत में सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें न्यूटन के चौथे नियम की बात की जा रही है।
वायरल हो रही तस्वीर को देखकर लग रहा है जैसे इस नियम को किसी बच्चे ने लिखा है। बच्चे ने लिखा-
'‘ जब कोरोना बढ़ता है पढ़ाई घटती है, और जब कोरोना घटता है तब पढ़ाई बढ़ती है। अर्थात कोरोना पढ़ाई का व्युत्क्रमानुपाती होता है। ''
यही नहीं बच्चे ने इसे एक गणितीय समीकरण के रूप में भी पेश करते हुए कुछ इस तरह से समझाने की कोशिश की है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।
दरअसल कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में सबसे अधिक नुकसान बच्चों की पढ़ाई का हुआ। लगातार दो साल बच्चों की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी और अब इस साल भी कोरोना के नए वेरियंट्स के चलते बढ़ते मामले के मामलों को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक बार फिर ऐसा ही कुछ होगा।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.