उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने सोशल मीडिया पर लगातार नफरत फैलाने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। चंदौली के रहने वाला अजय राव बीटेक करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने से हताश था, जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर नफरती पोस्ट करना शुरू कर दिया।
युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री शिवदान सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज अलीगढ़ से प्राप्त की है। उसे कम्प्यूटर व सोशल मीडिया की अच्छी जानकारी है।
उसने ट्विटर पर तीन महीने पहले अकाउंट बनाया था। इसके बाद धर्म व एक जाति विशेष विरोधी पोस्ट करने लगा। उसने कहा कि बीटेक करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो सरकार और व्यवस्था से नाखुश होकर नफरती बयान पोस्ट करने लगा।
पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ धारा 500, 504, 509, 153ए आईपीसी व 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
- इसे भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.