राजधानी दिल्ली में किडनैप कर महिला से गैंगरेप : बाल काटे, कालिख पोतकर घुमाया


घटना दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया।

सामूहिक बलात्कार के बाद उसके बाल काटे गए, उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे गलियों में घुमाया गया।

महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल करके घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

बदसलूकी और छेड़छाड़ के आरोप में चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक महिला के साथ ये व्यवहार पुरानी रंजिश की वजह से किया गया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है।

पीड़िता की बहन के मुताबिक महिला के पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके पीछे पड़ा था।

बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। लड़के के परिवार वालों को लगता था कि उसकी आत्महत्या की वजह महिला है।

पीड़िता से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की है। 

  • ये भी पढ़े

धोखेबाज प्रेमी ने प्रेमिका को बेचा हैवानों के हाथ, रोज 20 लोग करते थे बलात्कार



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ