नहीं आता कार चलाना ! ये कंपनी सिखाएगी आपको ड्राइविंग, जानिए कैसे

girl learning car driving
सांकेतिक तस्‍वीर

आप भी एक कार से चलने की तमन्‍ना रखहते हैं, लेकिन अबतक ड्राइविंग न आने के चलते कार की खरीद को टालते रहे  हैं, तो ये खबर आपके ही काम की है. 

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी ऐसे लोगों के लिए स्‍पेशल ड्राइविंग का कोर्स चला रही है. इसमें एडमिशन लेकर आप पूरे प्रोफेशनल तरीके से कार चलाना सीख सकते हैं. 


इस कोर्स में आपको ड्राइविंग के साथ ही ट्रैफिक नियमों के बारे में भी अच्‍छी तरह से जानकारी दी जाएगी.  कंपनी ने इसके लिए विशेष रूप से एक ड्राइविंग स्कूल की स्थापना की है.


इस ड्राइविंग स्कूल में लोगों के लिए एक स्‍पेशल कोर्स शुरू किया गया है, जो बिल्कुल भी गाड़ी चलाने में सक्षम नहीं हैं. 


इसके अलावा ऐसे लोगों के लिए अलग कोर्स हैं, जो थोड़ी-बहुत गाड़ी चला सकते हैं, पर अकेले ड्राइव करने का आत्मविश्वास नहीं रखते हैं.


कुल मिलाकर मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्‍कूल (Maruti Suzuki Driving School) में चार प्रकार के कोर्स कराए जाते हैं - 


  • लर्नर स्टैंडर्ड ट्रैक कोर्स की फीस 5500 रुपए.
  • लर्नर एक्सटेंडेड ट्रैक कोर्स के लिए 7500 रुपए चार्ज किए जाएंगे.
  • लर्नर डिटेल्ड ट्रैक कोर्स 9000 रुपये में पूरा किया जा सकता है.
  • फिर आपको एडवांस कोर्स के लिए 4000 रुपये देने होंगे.


 लर्नर स्टैंडर्ड ट्रैक कोर्स Learner Standard Track Course

यह  26 दिन का कोर्स उन लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक ड्राइविंग नहीं की है. मारुति सुजुकी के ड्राइविंग स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस पाठ्यक्रम में एक प्रैक्टिकल टेस्ट, 6 प्रैक्टिकल सेशन और 2 थ्योरी सेशन शामिल होंगे.


लर्नर एक्सटेंडेड ट्रैक कोर्स Learner Extended Track Course

लर्नर डिटेल्ड ट्रैक कोर्स 31 दिनों की अवधि का है. यह कोर्स उन लोगों के लिए है जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है लेकिन उनमें अकेले ड्राइव करने का सेल्फ कॉन्फिडेंस नहीं है. इसमें 20 प्रैक्टिकल सेशन, 5 सिम्युलेटर सेशन और 4 थ्योरी सेशन होंगे.



लर्नर डिटेल्ड ट्रैक कोर्स Learner Detail Track

यह कोर्स उन लोगों के लिए है जिन्होंने कभी कार नहीं चलाई है. इस कोर्स में आप कम्पलीट ट्रैफिक रूल्स और ऑन-रोड ड्राइविंग के माध्यम से प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस प्राप्त कर सकते हैं. इसमें 10 प्रैक्टिकल सेशन होंगे. इसके अलावा 4 थ्योरी और 5 सिम्युलेटर सेशन होंगे. यह लर्नर स्टैंडर्ड ट्रैक कोर्स 21 दिनों की अवधि का है.


एडवांस ट्रैक कोर्स advance track course

31 दिनों के आप बेसिक ट्रैफिक रूल्स को जान पाएंगे और सिमुलेटर और ऑन-रोड ड्राइविंग के माध्यम से ड्राइविंग का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस भी पा सकेंगे. इसके अलावा, आपको परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आरटीओ ड्राइविंग एक्जाम भी दे सकते हैं.


  • यह भी पढ़ें

लड़की ने वाट्सएप नंबर मांगा और की न्‍यूड कॉल : जानिए सेक्सटॉर्शन की पूरी कहानी





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ