बस ड्राइवर को पड़ा हार्ट अटैक तो इस महिला ने संभाल ली स्‍टीयरिंग, ले गई अस्‍पताल


महिलाएं आज किसी भी मायने में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यह बात एक बार फिर से महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक महिला ने अपनी सूझबूझ और दिलेरी से सच कर दिखाई है। 


दरअसल पुणे में महिलाओं और बच्चों को ले जा रही एक मिनी बस के चालक को अचानक दौरा पड़ गया। इसके बाद बस में सवार एक महिला ने दिलेरी दिखाते हुए खुद ड्राइविंग सीट की कमान संभाल ली।


यही नहीं, उस महिला ने करीब 10 किमी तक बस चलाकर ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया। बीते सप्‍ताह हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


महिला योगिता साटव (42) अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ पुणे के निकट शिरूर में एक कृषि पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने के बाद बस से लौट रही थीं। तभी बस चालक को दौरा पड़ने लगा और उसने एक सुनसान सड़क पर गाड़ी रोक दी।


बस में मौजूद बच्चों और महिलाओं को घबराया हुआ देख योगिता साटव ने बस का संचालन अपने हाथों में ले लिया और करीब 10 किलोमीटर तक बस चलाकर ड्राइवर को एक अस्पताल में भर्ती कराया।

  •  यह भी पढ़ें 

ब्‍लाउज पहनो, तभी फ्लाइट में घुसने देंगे, पूर्व पूर्व मिस यूनिवर्स से एयरलाइंस ने कहा और फिर...



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ