अखिलेश के परिवार में बीजेपी की सेंध, भगवा टोली में जा सकती हैं मुलायम की छोटी बहू


सपा संरक्षक मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।

अपर्णा यादव समेत कई और अन्य पार्टियों के दिग्गज नेता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। अपर्णा बिष्ट यादव लखनऊ की कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 में विधानसभा लड़ चुकी हैं।

अपर्णा बिष्ट यादव को योगी सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है। समय-समय पर पीएम मोदी व सीएम योगी की प्रशंसा करती रहती हैं। 

राम मंदिर निर्माण के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव द्वारा दिए गए 11 लाख रुपये के चंदे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा था।

अखिलेश ने कहा था कि भाजपा को क्या दक्षिणा स्वीकार नहीं है। हम राम मंदिर के लिए दक्षिणा दे रहे हैं।

मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा ने सालों के प्रेम संबंध के बाद 2011 में शादी की थी। 2011 में हुई ये शादी शहर की चर्चित शादियों में से एक थी।

  • यह भी पढ़ें 

लालू के परिवार में फिर मची तगड़ी रार : तेजप्रताप ने अब रख दी ये बड़ी डिमांड



बड़बोली कंगना को लेकर झारखंड के इस विधायक ने दिया बेतुका बयान : देखिए वीडियो !



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ