मध्य प्रदेश के धार जिले की पुलिस को शराब तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है. बदनावर पुलिस ने एक ट्रक से 650 पेटी कार्टून शराब जब्त की है. जिसकी कीमत 6 लाख 65 हजार से अधिक बताई जा रही है.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब से भरा एक ट्रक पेटलावद की तरफ जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रक को पेटलावद रोड पर रोककर तलाशी ली तो अंदर एक केबिन बना हुआ था, जिसमें लॉकर भी लगा था.
पुलिस ने जब केबिन को गैस कटर से कटवाया तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई. केबिन के अंदर 655 पेटी शराब रखी हुई थी. पुलिस ने जब शराब से संबंधित दस्तावेज मांगे तो ड्राइवर कोई कागज नहीं दिखा पाया.
इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर ड्राइवर सलमान और क्लीनर सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया है.
साइबर प्रभारी डीएसपी मोनिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब्त शराब की कीमत 6 लाख 65 हजार रुपए है. फिलहाल, ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. ट्रक में दर्ज नंबर के अनुसार ट्रक गुजरात का लग रहा है. इसकी भी जांच की जा रही है.
- यह भी पढ़ें
बिना मास्क के पहुंची लड़की ने कपड़े उतार के कर दिया ऐसा काम : वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान !
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.