उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बरेली में कांग्रेस ने आधी आबादी को साधने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया।
प्रिंयका गांधी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत हुई मैराथन दौड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई छात्राएं गिरकर चोटिल हो गई।
हालांकि घायल हुई ज्यादातर लड़कियों को बेहद मामूली चोटें आई, जबकि 3 लड़कियों को एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
कांग्रेस की मैराथन दौड़ बिशप मंडल से शुरू होकर पटेल चौक गांधी उद्यान होते हुए बिशप मंडल ग्राउंड पर खत्म हुई।
कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भोजीपुरा की रहने वाली विनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कांग्रेस की टीम ने विनीता को उपहार के रूप में स्कूटी देकर सम्मानित किया।
- वीडियो देखें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.