बिहार के दरभंगा जिले की बगरासी पंचायत के एक गांव में दो चचरे भाइयों के बीच समलैंगिक संबंध का मामला सामने आया है।
इनमें एक की शादी हो चुकी है। दोनों का एक-दूसरे के पति आकर्षण इतना बढ़ गया कि शादीशुदा युवक दोनों बच्चों को रख कर पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया।
लोगों को जब पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई, तो वे इसे गांव की बदनामी मानने लगे। पहले ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई भी की।
इसमें से एक युवा ग्रामीण स्तर पर होने वाले नटुआ नाच में कलाकार था। उसे ग्रामीणों ने गांव से बाहर कर दिया। हालांकि न्यायालय से समलैंगिक संबंधों को मान्यता मिलने की बात से ग्रामीण अनभिज्ञ हैं। इसको गांव की बदनामी से जोड़ कर देख रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे गांव का माहौल खराब होगा। इसलिए एक युवक को गांव से बाहर कर दिया गया है।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.