क्‍या अंतरिक्ष में भी बनाए जा सकते हैं शारीरिक संबंध : जानिए क्‍या कहती है नासा की रिसर्च


इंसान कई दशकों पहले चांद पर कदम रख चुका है और अब मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. अंतरिक्ष में इन गतिविधियों के बीच नासा ने हाल ही में एक अनूठा शोध किया है कि क्‍या अंतरिक्ष में शारीरिक संबंध बनाना संभव है? 


अगर कोई कपल स्पेस पर जाता है तो क्या वो स्पेसक्राफ्ट में संबंध (Sex On Spacecraft) बना सकता है? अमेरिकी ऐजेंसी नासा ने इन्हीं सवालों का जवाब एक्सपेरिमेंट के जरिए ढूंढने की कोशिश की है.


यह सवाल इसलिए भी अहम हो गया है कि हाल ही में एलन मस्‍क की कंपनी द्वारा प्राइवेट रॉकेट से स्‍पेस टूरिज्‍म की शुरुआत कर दी गई है. ऐसे में अब जल्‍द ही लोग छुट्टी मनाने स्पेस पर जा सकेंगे. 


आने वाले दिनों में हनीमून के लिएकिसी कपल के स्‍पेस में जाने की खबर आ सकती है. हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ कि स्पेस पर यात्री सेक्स कर सकते हैं या नहीं? फ्रांस के साइंटिफिक राइटर पिअर कोहलर ने इस बारे में एक किताब भी लिखी है.


इस किताब The Final Mission: Mir, The Human Adventure में पिअर ने दावा कि 1996 में स्पेस पर गए एक कपल ने सेक्स किया था. लेकिन साथ ही उन्होंने लिखा कि इसमें काफी परेशानियां हैं. इसे लेकर कई एक्सपेरिमेंट किये गए हैं. ताकि ये पता चल सके कि मैरिड कपल का स्पेस का फ्यूचर क्या है?


साइंटिस्ट्स जानना चाहते थे कि बिना ग्रेविटी के स्पेस में संबंध बनाना पॉसिबल है या नहीं? राइटर पिअर ने बताया कि नासा ने सीक्रेट प्रॉजेक्ट के जरिए ये पता लगाने की कोशिश की है कि अगर स्पेस में संबंध बनाया जा सकता है तो आखिर किन पोजीशन में ऐसा किया जा सकता है? इस सीक्रेट प्रॉजेक्ट का नाम STS-XX रखा गया था.


इस एक्सपेरिमेंट में स्पेस में सेक्स के लिए कई पोजीशन को कंसीडर किया गया. इतना ही नहीं, मॉडल के अलावा दो सूअरों को जीरो ग्रेविटी में संबंध बनाते हुए भी रिकॉर्ड किया गया. राइटर पिअर के मुताबिक़, इसका वीडियोटेप इतना सेंसिटिव था कि नासा ने इसका सेंसर पार्ट ही रिलीज किया. 


हालांकि, नासा ने ऐसे किसी भी एक्सपेरिमेंट से इंकार कर दिया है. रशियन स्पेस एजेंसी का भी कहना है कि ऐसा कोई एक्सपेरिमेंट नहीं हुआ है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, ऐसा करना काफी मुश्किल है. इसमें कई परेशानियां आएंगी. साथ ही ये काफी चैलेंजिंग है. 


बता दें कि अंतरिक्ष में भारहीनता के चलते आने वाली व्‍यावहारिक दिक्‍कतों के देखते हुए नासा ने कपल को स्पेस पर जाने को लेकर स्ट्रिक्ट रूल्स बनाए हैं. अब आगे भविष्य में क्या होगा ये देखने वाली बात है लेकिन फिलहाल नासा ने ऐसे किसी एक्सपेरिमेंट से इंकार किया है.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ