डेटिंग App के ज़रिये आजकल लड़के-लड़कियां किसी को भी समझने की कोशिश करते हैं, ताकि वे आगे की ज़िंदगी के लिए उससे मेलजोल बढ़ा सकें।
हालांकि डेट कभी अच्छी होती है, तो कभी बुरी भी हो जाती है। एक लड़की डेट पर गई, तो उसके साथ भी ऐसी ही कुछ अजीब घटना हुई, जो उसने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
निक नाम की लड़की ने अपने टिकटॉक अकाउंट से एक शॉर्ट वीडियो के ज़रिये बताया है कि उसकी डेट किस तरह खराब हो गई।
उसने बताया है कि एक लड़के के साथ पहली ही डेट में उसे कुछ ऐसा अनुभव मिला कि वो अब दोबारा उससे मिलना नहीं चाहेगा। हालांकि यहां लड़का भी लड़की से फिर मिलने को राज़ी नहीं है।
@_nikk1 नाम के अकाउंट से लड़की ने बताया है कि वो जोश नाम के एक लड़के साथ डेटिंग ऐप के ज़रिये मिली और उसके साथ डेट पर गई।
उसका पूरा दिन अच्छा गया और उन्होंने करीब 6 घंटे एक साथ बिताए। पहले तो लड़के ने एक जगह पर रिज़र्वेशन कर रखा था, जहां वे दोनों मिले और खाना खाया।
फिर उन्होंने दूसरे रेस्टोरेंट में जाकर कुछ और खाया और कुछ ड्रिंक्स भी लीं। एक अच्छी डेट के बाद वे जब दोबारा मिलने का प्लान कर रहे थे, तो लड़का अचानक ही गायब हो गया।
वो निक के मैसेज का रिप्लाई भी नहीं दे रहा था। काफी सस्पेंस के बाद जाकर लड़के ने बताया कि उसे लड़की की ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी कि वो डिनर और ड्रिंक के बिल के वक्त वॉशरूम चली गई, ताकि सारा बिल उसे चुकाना पड़े।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.