एक और थूक कांड : जावेद हबीब का वीडियो वायरल, महिला ने लगाया ये बड़ा आरोप


मशहूर हेयर स्‍टाइलिस्‍ट जावेद हबीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक महिला के बालों को काटते हुए दिख रहे हैं।

महिला ने आरोप लगाया है कि जावेद हबीब ने थूक लगाकर उनके बाल काटे। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जावेद हबीब बाल काटते हुए पानी का इस्‍तेमाल न कर अपने थूक का इस्‍तेमाल करते हैं।

 वह यह नहीं रुकते और कहते हैं कि इस थूक में जान है। इसके बाद सोशल मीडिया पर जावेद हबीब की जमकर आलोचना हो रही है।

जावेद हबीब का ये वीडियो मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। वीडियो में जावेद हबीब एक महिला को बाल काटने के लिए स्‍टेज पर बुलाते हैं। बाल काटते हुए वह कहते हैं, 'मेरे बाल गंदे हैं, गंदे क्‍यों है क्‍योंकि शैम्‍पू नहीं लगाया है, ध्‍यान से सुनो, और अगर पानी की कमी है न.. (ये कहते ही महिला के बालों में थूकते हैं), अबे इस थूक में जान है'।

इस दौरान वहां मौजूद लोग जमकर ताली बजाते हैं, हालांकि जिस महिला के बाल कट रहे होते हैं वह वीडियो में थोड़ी असहज नजर आई हैं।

Oops moment का शिकार हुई यह खूबसूरत हिरोइन : दिख गया ऐस नज़ारा कि जमकर वायरल हो रही फोटो






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ