एनएसई आईएफएससी लिमिटेड ने पूर्व सीएजी व आईएएस अधिकारी रहे राजीव महर्षि को के गवर्निंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 25 जनवरी 2022 से प्रभावी है। 

अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) ने इससे पहले एनएसई आईएफएससी के गवर्निंग बोर्ड में जनहित निदेशक (पीआईडी) के तौर पर नौ दिसंबर 2021 को उनको नियुक्त किए जाने की मंजूरी दी थी।


महर्षि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और वह 2017-2020 के बीच भारत के 13वें नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) रहे। 


इससे पहले वह वह वित्त सचिव (2014 -15), गृह सचिव (2015 - 17) और राजस्थान सरकार में मुख्य सचिव (2013 - 14) के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।


इसके अलावा महर्षि यूनाइटेड नेशंस पैनल ऑफ एक्सटरनल ऑडिटर्स के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री और स्ट्रैथक्लाइड बिजनस स्कूल, ग्लासगो से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री प्राप्त की है।


बता दें कि  एनएसई आईएफएससी नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एनएसई की इंटरनेशनल एक्‍सचेंज इकाई है, जिसकी कमान महर्षि को सौंपी गई है। 

  • ये भी पढ़ें

राष्‍ट्रीय बालिका दिवस : बेटी के सुनहरे भविष्‍य के लिए निवेश के 5 बेहतरीन विकल्‍प