सोचिए कोई शख्स सिर्फ लाइन में खड़ा होने के बदले खूब पैसे कमाए तो शायद यह काफी हैरानी भरी नौकरी होगी।
लंदन का एक शख्स ऐसा ही है जो सिर्फ लाइन में खड़ा होने के पैसे कमाता है। यह शख्स अमीर लोगों के लिए लाइन में खड़ा होता है।
दरअसल, यह शख्स लंदन का रहने वाला है और इसका नाम फ्रेडी बेकिट है। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने अपनी कहानी खुद सोशल मीडिया स्पेस में बताई है।
उसने बताया कि किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए टिकट लेने की लाइन में या फिर किसी म्यूजियम के एक्सिबिशन में टिकट लेने की कतार में खड़े रहने के लिए लोग उसे ही ढूंढते हैं।
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि एक घंटे लाइन में लगने के बदले वह 20 पाउंड (करीब 2 हजार रुपये) लेता है। इतना ही नहीं कई बार उसे बैंक या अन्य प्रतिष्ठानों में भी लाइन लगाने के लिए उसे ही ढूंढते हैं।
वह इस काम के लिए अब काफी फेमस हो चुका है। मजेदार बात यह भी है कि उसे इस काम में मजा आने लगा है, यह शख्स महीने में अच्छा पैसा कमा लेता है।
एक सैलरी पाने वाले शख्स से भी ज्यादा पैसे वह कमा लेता है। यह शख्स लाइन में लगने के काम को पिछले तीन सालों से कर रहा है।
उसने यह भी बताया कि उसने और भी कई लड़के रखे हुए हैं और जब भी उससे कोई संपर्क करता है तो वह उसे सर्विस प्रोवाइड कर देता है।
- ये भी पढ़ें
कब्र से औरतों की लाश निकाल कर यह शख्स करता है यह काम ! जानकर होंगे हैरान !
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.