यूपी में चला चुनाव आयोग का डंडा : इन तीन जिलों के डीएम बदले, दो एसपी का ट्रांसफर




यूपी में चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को कड़ी कार्रवाई की है।

निर्वाचन आय़ोग ने यूपी विधानसभा चुनाव के बीच तीन जिलाधिकारियों और दो पुलिस अधीक्षकों यानी एसपी को हटाने का निर्देश दिया है।

फिरोजाबाद में सूर्यपाल गंगवार को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। बरेली में डीएम के तौर पर शिवकांत द्विवेदी की तैनाती की गई है। कानपुर सिटी में नेहा शर्मा जिलाधिकारी बनाई गई हैं।

 कौशांबी में हेमराम मीणा नए एसपी होंगे। वहीं फिरोजाबाद में आशीष तिवारी नए एसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

चुनाव आय़ोग ने ये कार्रवाई ऐसे वक्त की है, जब यूपी के कई जिलों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही हैं।

समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने शिकायत की है कि उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नहीं की जा रही है।

चुनाव आयोग ने यह फैसला ऐसे वक्त लिया है, जब उसे दो हफ्ते तक लगातार राजनीतिक रैलियों पर पाबंदी के बाद आज ही तय करना है कि इस पाबंदी को आगे बढ़ाना है या नहीं।

चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड शो पर 31 जनवरी तक बढ़ाई पाबंदी

  • चुनाव आयोग ने राजनीतिक रैलियों और रोड शो पर कोविड पाबंदी 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी है।
  • प्रतिबंध की यह समयसीमा 22 जनवरी को समाप्त हो रही थी।
  • चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ एक हफ्ते के लिए रैलियों, रोडशो औऱ जनसभा पर पाबंदी लगाई थी।
  • बाद में इसे 15 जनवरी को एक हफ्ते बढ़ाया गया था।
  • नए दिशानिर्देश के तहत अब डोर टू डोर कंपेन में पांच की जगह दस लोग शामिल हो सकेंगे।
  • आयोग ने पहले चरण वाली सीटों पर 28 जनवरी के बाद से रैलियां करने की छूट दे दी है।
  • यह भी पढ़ें


रात को ट्रेन में किया ये काम तो अब खैर नहीं : जान लें ये बेहद जरूरी नियम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ