भारत में मोबाइल सेवा शुरू होने के बाद BlackBerry फोन का अपना ही जलवा था। फीचर फोन्स के जमाने में उनसे एक कदम आगे ब्लैक बेरी के फोन काफी एडवांस और स्टेटस सिंबल माने जाते थे।
यह वो ज़माना था जब इस फोन के मालिक होना एक गौरव की बात समझा जाता था, पर टेलीकॉम की दुनिया में आए बदलावों की बयार के बीच अब इस फोन को गुड बाय कहने का समय आ गया है।
ब्लैकबेरी ने जानकारी दी है कि कंपनी के कुछ फोन अब आधिकारिक तौर पर काम करना बंद कर देंगे क्योंकि ब्लैकबेरीओएस डिवाइसेस के लिए मिलने वाले सपोर्ट आज से बंद हो गया है।
ब्लैकबेरी ने घोषणा की है कि ब्लैकबेरी 7.1 ओएस और पहले के ब्लैकबेरी 10 सॉफ्टवेयर पर चलने वाले ब्लैकबेरी फोन को कोई सपोर्ट व सेवा नहीं मिलेगी।
ऐसे में आपके पास मौजूद इन ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर चलने वाले BlackBerry फोन सिर्फ एक डिब्बा बन कर रह जाएंगे। इन फोन्स से आप कॉलिंग और टेक्स्टिंग जैसे कोई भी काम नहीं कर सकेंगे।
हालांकि, एंडरॉयड ओएस पर चलने वाले ब्लैकबेरी फोन काम करना जारी रखेंगे। ब्लैकबेरी एंडरॉयड डिवाइस इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं के ईओएल से प्रभावित नहीं होंगे।
हालांकि इसमें शर्त यह है कि ये फोन ब्लैकबेरी होस्टेड ईमेल पते पर भेजे गए रीडायरेक्ट ईमेल प्राप्त नहीं कर रहे हों, या एक एन्हांस्ड सिम आधारित लाइसेंस (ईएसबीएल) या पहचान आधारित लाइसेंस (आईबीएल) असाइन नहीं किया गया हो।
बता दें कि फिलहाल OnwardMobility ने पास ब्लैकबेरी डिवाइस मैन्यूफैक्चर करने का लाइसेंस है। कंपनी ब्लैकबैरी के इस स्मार्टफोन को पॉपुलर मैक्यूफैक्चरिंग कंपनी Foxconn के साथ मिल कर तैयार कर रही है।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.