पेट्रोल की महंगाई को कहिए गुड बॉय, आ गई देश की पहली क्रूजर ई-बाइकद : मिलेंगे ये फीचर्स


ई-बाइक बनाने वाली कंपनी कोमाकी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स (Komaki Electric Vehicles) ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकल रेंजर (Ranger) के डिजाइन और फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। हालांकि बाइक की कीमत कंपनी 16 जनवरी को घोषित करेगी।

कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक को पेश किया है। कंपनी इसे भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक बताया है। 


इस ई-बाइक में 4Kw बैटरी पैक और 5,000-watt की मोटर दी जाएगी। कंपनी ने दावा किया है कि यह Ranger सिंगल चार्ज में करीब 250 किमी की रेंज ऑफर करेगी। 


पहली झलक में यह यह क्रूजर बाइक Bajaj Avenger की याद दिलाती है। कुछ लोगों को यह इलेक्ट्रिक बाइक एवेंजर का मॉडीफाइ वर्जन भी लग सकता है। 


इसमें रेट्रो थीम राउंड LED हेडलैंप दिया गया है। इस हेडलैंप पर भी डुअल क्रोम गार्निश राउंड शेप सेकेंडरी लैंप दिए गए हैं। हेडलैंप के साथ इस बाइक के साइड इंडीकेटर भी रेट्रो थीम पर आधारित हैं।


इस इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक में बजाज एवेंजर की तरह रैक्ड वाइड हैंडलबार, सिंगल पॉडकास्ट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ़्यूल टैंक पर शाइनी क्रोम ट्रिटेड डिस्प्ले दिया गया है। 


क्रूजर बाइक के दोनों तरफ के हार्ड पैनियर से पता चलता है कि ये लंबी दूसरी की यात्रा के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। वहीं बैक में साइड इंडिकेटर्स के साथ एक गोल आकार की टेललाइट है।

  • ये भी पढ़ें

इस मॉल में लाइन लगाकर खड़ी रहती हैं खूबसूरत लड़कियां, सिर्फ 10 रुपये देकर बनाएं गर्ल फ्रेंड




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ