मकर संक्रांति पर इन राशि वालों की खुलने वाली है किस्‍मत : करें ये आसान उपाय


हर साल की तरह इस बार भी मकर संक्रांति के दिन सूर्य का राशि परिवर्तन होन जा रहा है. सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. 

ज्‍योजिष के अनुसार सूर्य का यह परिवर्तन कई लोगों के लिए किस्‍मत और दौलत के दरवाजे खोल सकता है.यह राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित होगा यह जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं.


राशियों पर मकर संक्रांति का राशियों पर प्रभाव


मेष: इस बार मकर संक्रांति का पर्व मेष राशि वालों के लिए किस्मत बदलने वाली हो सकता है. काम में तरक्की का योग बन रहा है. सूर्य देव की कृपा होगी और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी.


वृष: आपकी मेहनत का आपको अच्‍छा फल मिलेगा. जितनी मेहनत करेंगे, सूर्य देव आपको उतना ही फल देंगे. इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा.


मिथुन: सूर्य देव की कृपा से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी. प्रतिदिन स्नान के बाद आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए. कर्म क्षेत्र में भी प्रगति होने का योग है.


कर्क: मकर संक्रांति आपके वैवाहिक जीवन के लिए खुशियां लेकर आ रही है. सूर्य देव की कृपा से आपका वैवाहिक जीवन मधुर बनेगा. सूर्य मंत्रों का जाप करना उत्तम रहेगा.


सिंह: मकर संक्रांति आपके लिए सतर्कता का संदेश लेकर आ रही है. आप शत्रुओं और  रोग आदि से सर्तक रहें, तो आपके लिए अच्‍दा रहेगा.


कन्या: आपकी सोच-विचार और निर्णयलेने की क्षमता बेहतर होगी. इससे आप हानि से बच सकते हैं. मकर संक्रांति के बाद से कोई भी निर्णय या निवेश अच्छी तरह से सोचने के बाद ही करें. 


तुला: मकर संक्रांति से भाग्य का साथ मिलना शुरू हो जाएगा. आप कोई नया भवन या वाहन खरीद सकते हैं. सूर्य देव की कृपा से आपके सुख में वृद्धि होगी.


वृश्चिक: कर्म क्षेत्र में आपको मकर संक्रांति के बाद से और अधिक मेहनत करने की जरूरत है. सूर्य देव की कृपा प्राप्‍त करने के लिए रोज उनको जल अर्पित करें.


धनु: सूर्य देव आप पर मेहरबान रहेंगे. आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. किसी पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है या धन किसी और प्रकार से धन प्राप्ति का भी योग है.


मकर: मकर संक्रांति पर सूर्य देव का गोचर मकर राशि में ही होना है. इसलिए यह इस राशि के लिए लाभदायक होगा. आपके पद-प्रतिष्ठा, और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी.


कुंभ: मकर संक्रांति के बाद से कुंभ राशि वालों को फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी, अन्‍यथा आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. इसलिए बड़े खर्चे सोच-समझकर ही करें.


मीन: मकर संक्रांति आपके लिए अच्छी रहेगी. सूर्य देव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होने और आय के नए स्रोत बनने के योग हैं. कामनओं की पूर्ति के लिए सूर्य देव को स्नान के बाद जल अर्पित करें.

  • यह भी पढ़ें

लालू के परिवार में फिर मची तगड़ी रार : तेजप्रताप ने अब रख दी ये बड़ी डिमांड



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ