- वाट्सएप मैसेज के जरिये चल रहा है फ्री रिचार्ज स्कैम
आए दिनों कोरोना के नए वेरिएंट्स के चलते सरकार देश में सभी को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रही है। कुछ जालसाज अब इसका भी फायदा उठा कर लोगों को चूना लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
एक ऐसा ही फेक मैसेज इन दिनों बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने वाले लोगों को तीन महीने के फ्री मोबाइल डेटा रिचार्ज का झांसा दिया जा रहा है।
हैकर्स द्वारा WhatsApp पर फैलाए जा रहे इस फेक मैसेज बताया जा रहा है कि देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने की खुशी में Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea अपने यूजर्स को 3 महीने के लिए फ्री रिचार्ज दे रही है
फ्री रिचार्ज कराने के लिए लोगों को इस मैसेज के साथ दिए गए एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है। यह लिंक फ्री रिचार्ज की वेबसाइट पर ले जाता है। जहां एक फार्म में बैंकिंग व पर्सनल डिटेल्स भरवाई जाती है।
फार्म भरते ही झांसेबाज़ उस व्यक्ति को फोन करके ओटीपी और पिन आदि मांग कर उसके खाते से मनचाही रकम निकाल लेते हैं। इस तरह बहुत से लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया जा चुका है।
इसलिए अगर आपके पास ऐसा कोई भी मैसेज आता है तो आप इस तरह के लिंक पर कतइ्र क्लिक न करें, वर्ना आपको भी फ्री रिचार्ज के चक्कर में तगड़ा चूना लग सकता है।
किसी भी ऑफर के मैसेज मिलने पर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूर पुष्टि करें, क्योंकि लेकिन कोई भी टेलीकॉम कंपनी किसी भी यूजर को इस तरह का ऑफर नहीं देती है और न ही दे रही है।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.