गोईलकेरा में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमला, दो बॉडीगार्ड की हत्या की सूचना


बड़ी खबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा से आ रही है। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुआं मैदान में दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक झीलरुआं मैदान पहुंचे हुए थे।

इस दौरान मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक भाकपा माओवादी का दस्ता मैदान पर आ धमका।

नक्सलियों ने पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के तीन बॉडीगार्ड के हथियार छीन लिये।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने दो बॉडीगार्ड की हत्या कर दी है। एक बॉडीगार्ड सुरक्षित है। वहीं, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के भी सुरक्षित होने की सूचना मिली है।

पूर्व विधायक और बॉडीगार्ड सोनुआ थाना पहुंच चुके हैं। झीलरुआं मैदान पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के सोनुवा थाना क्षेत्र टुनियां स्थित आवास से महज दो किमी दूर है।

पूर्व में भी 2012 में नक्सलियों ने गुरुचरण नायक को अपना निशाना बनाया था। उस समय भी वो बाल-बाल बच गये थे। 

  • यह भी पढ़ें 

ये औरत बच्‍चों को देती थी Adult Party शराब पिला कर होता था ये काम !




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ