पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के वजह से अगर आप इलेक्ट्रिक वाहनों के तरफ रुख कर करना चाहते हैं , पर ई-व्हीकल्स की ऊंची कीमतें इसमें बाधा बन रही है, तो इसका एक सस्ता समाधान अब बाजार में आ गया है।
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी वोल्ट्रॉन मोटर्स (Voltron Motors) ने लोगों की पॉकेट का ख्याल रखते हुए देश की पहली टू सीटर इलेक्ट्रिक बाइसकिल लॉन्च कर दी है।
इस इलेक्ट्रिक साइकिल के दो मॉडल VM 50 और VM 100 लॉन्च किए गए हैं। फुल चार्ज करने पर इन इलेक्ट्रिक साइकिलों को आप 75 किमी से लेकर 100 किमी तक चला सकते हैं।
वोल्ट्रॉन मोटर्स के सीईओ प्रशांत कुमार देश की पहली डबल सवारी वाली ई-साइकिल की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
कंपनी का कहना है कि इन इलेक्ट्रिक साइकिलों में बिजली की खपत काफी कम होती है, जिसके चलते इन्हें फुल चार्ज करने में 4 रुपये से भी कम का खर्च आता है।
इलेक्ट्रिक साइकिल VM 50 की कीमत 35,000 रुपये है, जबकि VM 100 के इसी हाई-एंड मॉडल की कीमत 39,250 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार VM 50 कीमत और बिजली के खर्च के लिहाज से यह अन्य इलेक्ट्रिक साइकिलों से किफायती है।
यहभी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.