सांकेतिक तस्वीर
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना इलाके में रहने वाले एक समलैंगिक शिक्षक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह एक अन्य युवक से प्यार करता था.
जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच करीब दो सालों से प्रेम संबंध था. कुछ दिनों से मृतक के साथी ने उससे बातचीत बंद कर दी थी. इस बेरुखी को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने अपने घर फांसी लगा ली.
हिमांशु एक निजी स्कूल में पढ़ाता था. साथ ही घर पर बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाता था. उसकी बीजलपुर इलाके में रहने वाले अमन मंसूरी से खास दोस्ती थी. धीरे-धीरे उन दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि ये दोस्ती समलैंगिक संबंधों में बदल गई.
दो साल से उनका यह संबंध चल रहा था. अमन के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो वह विरोध कर रहे थे. वह लगातार अमन और हिमांशु को दूर रहने की सलाह देते थे. जब बात नहीं बनी तो कुछ समय पहले अमन के परिजनों ने हिमांशु को धमकाया भी था. इसके बाद अमन ने हिमांशु से बातचीत बंद कर दी थी.
बताया जाता है कि. परिवार के दबाब में जब अमन दूर हो गया था, तो हिमांशु टूट गया. उसने कुछ समय से खाना-पीना भी छोड़ दिया था. जब खाना-पीना छोड़ा तो उसके परिवार को दोनों के बीच रिश्ते के बारे में जानकारी मिली थी.
हिमांशु के भाई रमेश के मुताबिक, हिमांशु समलैंगिक था. हिमांशु और उसके दोस्त अमन के बीच संबंध थे. दोनों के बीच कुछ समय से अनबन थी. अमन के परिवार के सदस्य हिमांशु को धमकाते थे.इस वजह से वह परेशान था. सम्भवतः उसने इसी वजह से आत्महत्या की. राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.