लंबी अवधि के बॉन्ड जारी करनेवाली पहली भारतीय पोर्ट कंपनी बनी जेएसडब्ल्यू
लंबी अवधि के बॉन्ड जारी करनेवाली पहली भारतीय पोर्ट कंपनी बनी जेएसडब्ल्यू
इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की भारतीय कंपनी जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजार से 40 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाने में सफलता प्राप्त की है।
इस बॉन्ड के जरिए कंपनी को एशिया से 46%, यूरोप से 30% और अमेरिका से 24% की राशि मिली है जिसमें 92% फंडों की, 6% निजी बैंकों की तथा 2% बैंकों और अन्यों की भागीदारी रही।
इस फंड की लॉन्चिंग के साथ ही जेएसडब्ल्यू लंबी अवधि के सस्टेनेबिलिटी-लिंक्ड बॉन्ड (SLB) जारी करने वाली भारत की पहली पोर्ट बन गई है।
कंपनी की ओर से जारी ये सीनियर सिक्योर्ड गारंटीड सस्टेनेबिलिटी-लिंक्ड बॉन्ड, 7 साल वर्ष की अवधि वाले हैं और निवेशकों को इनपर 4.95% यानी करीब 5 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है।
बॉण्ड से प्राप्त राशि का उपयोग आरबीआई के ईसीबी दिशानिर्देशों के तहत कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के मौजूदा ऋण को चुकाने के लिए किया जाएगा।
जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड करीब 13 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले जेएसडब्ल्यू समूह का हिस्सा है। यह उन कुछ कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने ग्लोबल स्तर पर हाई यील्ड कॉरपोरेट बॉन्ड जारी किए हैं।
जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के जेएमडी और सीईओ अरुण माहेश्वरी ने बॉन्ड इश्यू को ग्लोबल मार्केट में जबर्दस्त रिस्पॉस मिलने पर खुशी जताते हुए अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का आभार व्यक्त किया है।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.