जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के चांदगाम में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे जाने वालों में एक पाकिस्तानी भी है। इससे पहले मंगलवार को ही कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के दो दहशतगर्दों को ढेर किया गया था।
सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के ओके गांव की घेराबंदी कर वहां तलाश अभियान शुरू किया था, जो बाद में मुठभेड़ में बदल गया। मारे गए बाकी दोनों आतंकी स्थानीय थे और जैश से जुड़े थे। वे कई आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त थे।
सांबा जिले में पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा (सीमा) पर संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की तरफ से की गई गोलीबारी में सोमवार को एक घुसपैठिया मारा गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तड़के संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये की हरकत देखी जिसके बाद उसे चुनौती देते हुए गोलीबारी की गई।
उन्होंने कहा कि घुसपैठिये पर जब जवानों की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तो जवानों ने उसे मार गिराया.
- यह भी पढ़ें
ये औरत बच्चों को देती थी Adult Party शराब पिला कर होता था ये काम !
https://www.prakharkhabar.com/2022/01/adult-party.html
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.