| ऐसे लौटा पीएम मोदी का काफिला। |
पंजाब में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली। पीएम मोदी आज सुबह बठिंडा पहुंचे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था।
बारिश और खराब विजिबिलिटी के चलते तय किया गया कि वह हेलिकॉप्टर से जाने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बजाय सड़क मार्ग से राष्ट्रीय मेरीटर्स मेमोरियल का दौरा करेंगे।
सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यक पुष्टि के बाद वह सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आगे बढ़े हुसैनीवाला में पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा। वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर दिया।
प्रधानमंत्री अपने काफिले के साथ 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। इस सुरक्षा चूक के बाद वापस बठिंडा हवाई अड्डे जाने का निर्णय लिया गया।
पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले में फिरोजपुर के SSP को सस्पेंड कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने हवाई अड्डे लौटने के बाद वहां मौजूद अधिकारियों से कहा, ‘अपने सीएम को धन्यवाद कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।’ बठिंडा एयरपोर्ट के अधिकारिययों के हवाले से यह खबर न्यूज एजेंसी एएनआई ने चलाई है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.