झारखंड के पाकुड़ में भीषण हादसा में 10 लोगों की मौत, दर्जन भर घायल : जानिए कैसे हुई दुघर्टना


झारखंड से अभी-अभी एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

दर्जनों लोग घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक झारखंड के पाकुड जिले में यह घटना घटी। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे पर कमरडीहा गांव के पास 5 जनवरी की सुबह सड़क हादसा हुआ।

यहां यात्री बस और एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक में टक्‍कर हो गई। इस घटना में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हैं।

यात्री बस बरहरवा से देवघर जा रही थी। इस दौरान बस और एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गयी। दुघर्टना की वजह कोहरा बताई जा रही है।

टक्कर होते ही यात्रियों में कोहराम मच गया। जोर से आवाज आई। इसके बाद आसपास के लोग भी जुट गये। सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

  • यह भी पढ़ें

ये औरत बच्‍चों को देती थी Adult Party शराब पिला कर होता था ये काम !




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ