वॉट्सऐप (WhatsApp) में जल्द ही एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इसके तहत यूजर्स को एक ऐसा नया फीचर मिलेगा जिससे ग्रुप्स का संचालन करना आसान हो जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक ऐसे अपडेट पर काम कर रही है, जिसमें वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन को ग्रुप में मौजूद किसी भी मैसेज को डिलीट करने का अधिकार दिया जाएगा.
इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन जिस मैसेज को चाहे उसको रख सकेगा और किसी के भी मैसेज को डिलीट भी कर सकेगा.
खबरों के मुताबिक वॉट्सऐप के इस फीचर को लेकर टेस्टिंग शुरू हो गई है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा.
टेक पोर्टल Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इस फीचर के लिए बीटा वर्जन 2.22.1.1 अपडेट जारी किया है, जो ग्रुप एडमिन को ग्रुप में दूसरे मेंबर्स द्वारा डाले गए मैसेज को डिलीट करने की सुविधा देता है.
इस नए फीचर के तहत जब ग्रुप एडमिन किसी मैसेज को डिलीट करेगा, तो वॉट्सऐप ग्रुप के स्क्रीन पर एक इंडिकेटर छोड़ देगा, जिसमें लिखा होगा- इसे एक एडमिन ने हटा दिया था (This was removed by an admin).
इस इंडिकेटर को देखकर ग्रुप में शामिल अन्य मेंबर्स यह जान सकें कि मैसेज को किसने यानी ग्रुप एडमिन ने डिलीट किया है.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.