गज़ब रिश्‍ता : गर्लफ्रेंड ने घर बुलाया, तो पता चला मां है बॉयफ्रेंड की पूर्व प्रेमिका


किसी भी युवक के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के माता पिता से मिलना काफी मुश्किल पल होता है। मगर एक शख्स के लिए ये मुलाकात अलग ही रंग लेकर आई।

दरअसल, शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के घर उसके पैरेंट्स से मिलने गया था मगर जब उसने गर्लफ्रेंड की मां को देखा तो उसे कुछ साल पहले की ऐसी घटना याद आ गई कि उसके होश उड़ गए।

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक शख्स ने बेहद चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है।

बिना अपना नाम बताए उसने अपनी और अपनी प्रेमिका से जुड़ा एक किस्सा  दुनिया को सुनाया है।21 साल के शख्स ने बताया कि उसका मां से  2 साल पहले चक्कर चल रहा था।

रेडिट पोस्ट के अनुसार शख्स ने बताया कि जब वो 19 साल का था तब पर्सनल ट्रेनर के तौर पर काम करता था।

उस दौरान उसकी अभी की गर्लफ्रेंड की मां जिम में आया करती थीं जहां दोनों की मुलाकात हुई। ये मुलाकात कब फिजिकल रिलेशन में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला।

रेडिट पोस्ट में शख्स ने बताया कि अब उसे इस बात का पछतावा हो रहा है कि दो साल पहले उसके संबंध अभी की गर्लफ्रेंड की मां से थे।

हालांकि तब दोनों एक दूसरे को जानते भी नहीं थे, इसलिए देखा जाए तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से बेवफाई भी नहीं की है मगर गर्लफ्रेंड की मां से दोबारा मिलने के बाद उसे पछतावा हो रहा है। और वो अब ये बात अपनी गर्लफ्रेंड को बता भी नहीं सकता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ