इनमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने इनके पास से कार, मोबाइल, तीन हजार रुपए व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस फ़िलहाल इनसे पूछताछ कर गिरोह के फरार अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित संजीव कुमार डीपीएस रेड लाइट के पास अपनी कार में बैठे थे। तभी दो युवक उनके पास आए और कहने लगे कि आपकी कार पंचर हो गई है।
उन्होंने जैसा ही गेट खोला तो दोनों ने मारपीट कर उनसे मोबाइल और कार लूट लिया था। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने बीते 24 दिसंबर की रात भी एक दुकान में घुसकर कैश लूटा था।
जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, और आखिरकार इन तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.