बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को दिया जन्म, जानिए कहां हुआ कुदरत का ये करिश्‍मा



कुदरत भी कभी-कभी अजब खेल दिखाती है। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली एक खबर असम से आई है, जहां एक बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है. 


यह मामला असम राज्य के कछार जिले का है, जहां पर एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया. मामला जब गांव के लोगों के पता चला तो वहां भीड़ लग गई. 


बताया गया है कि बकरी के इस बच्चे के दो पैर और कानों के अलावा सबकुछ इंसान की तरह दिखाई दे रहा था. हालांकि, बकरी के बच्चे ने पैदा होने के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में पशुपालक ने कहा कि जब उनकी पालतू बकरी ने बीते सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ. 


जब बकरी के बच्चे को गौर से देखा तो चेहरा बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई दे रहा था. इस बच्चे की पूंछ भी नहीं दिखाई दे रही थी. हालांकि, बच्चे की आधे घंटे के अंदर ही मौत हो गई.


सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर वायरल हो गई. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बकरी का बच्चा पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था. हालांकि, शक्ल बिल्कुल इंसान के चेहरे की तरह दिखाई दे रही थी. 


गांव वालों को यह लगा कि बकरी पेट में उनके किसी पूर्वज ने जन्म लिया. हालांकि, स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज से अनुसार उसे दफना दिया.


यह भी पढ़ें

10 फीट के अजगर से खेलता दिखा 2 साल का बच्चा, Video देख लोग हैरान






 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ