सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें छोटा सा बच्चा एक अजगर के साथ बेफिक्री से खेल रहा है।
वीडियो को देखने के बाद कोई भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाए। बच्चा विशालकाय अजगर का फन पकड़े हुए उसके साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो वाकई दंग कर देने वाला है। वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन के मुताबिक ये वीडियो इंडोनेशिया का है।
30 सेकेंड की इस क्लिप को देखकर आप भी सहम जाएंगे और सोचने लगेंगे कि अगर अजगर ज़रा भी नाराज़ हुआ तो इस बच्चे का क्या हाल होगा। वहीं बेखौफ बच्चा अजगर के साथ आराम से खेलने में लगा हुआ है।
वीडियो क्लिप में अजगर बच्चे को हल्के से जकड़े हुए भी दिखता है, लेकिन बच्चा उसके चंगुल से आराम से निकल जाता है और जाकर उसका फन पकड़ लेता है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.