इंटरनेट हमारे आम जीवन का हिस्सा बन गया है और इसके बिना काम अटकने लगे हैं। जाहिर है डेटा आज हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण असेट बन चुका है।
यही कारण है कि बिजली, पानी जैसी मूलभूत चीजों की चोरी के बाद लोगों ने डेटा चुराना भी शुरू कर दिया है।
दरअसल आम जन की जरूरत बन चुके इंटरनेट के पैकेज भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। गाजियाबाद से डेटा चोरी का ऐसा ही एक अनूठा मामला सामने आया है।
गाजियाबाद के लोनी इलाके की ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस और एसओजी पुलिस ने इंटरनेट चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सलमान नाम का यह व्यक्ति देश की सबसे बड़ी कंपनी जिओ के फाइबर केबल में सेंध लगाकर डेटा चोरी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार सलमान जिओ कंपनी के फाइबर केबल में सेंध लगाकर डेटा चोरी करता था और आगे लोगों को कनेक्शन देकर डेटा बेचता था।
पुलिस ने उसके कब्जे से राउटर, वायर और अन्य उपकरण जब्त किए है, जिन्हें वह अन्य लोगों को कनेक्शन देने में इस्तेमाल करता था।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.