साल के आखिरी महीने दिसंबर में सभी कार कंपनियां ज्यादा से ज्यादा गाड़ियां बेचना चाहती हैं. इसके लिए वे अपने ग्राहकों को कई तरह का डिस्काउंट ऑफर देती हैं.
कार बनाने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भी इसी रणनीति के तहत अपने ग्राहकों को कई शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है.
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इन ऑफर्स की घोषणा नहीं की है, पर कंपनी की डीलरशिप से मिली जानकारियों के मुताबिक इस साल का स्टॉक क्लीयर करने के लिए गाड़ियों पर डिस्काउंट व अन्य ऑफर दिए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक ऑल्टो 800 पर 30,000 रुपये तक की कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट दिया जा रहा है.
इसी तरह छोटी SUV Maruti Suzuki S-Presso को इस माह 33,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है, जिसमें 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. इसके अलावा, 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा.
Maruti Suzuki Eeco वैन को 28,000 रुपये के बेनिफिट्स के साथ खरीदा जा सकता है. इसमें 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.