शादीशुदा प्रेमिका से आधी रात मिलने पहुंचा प्रेमी, घर वालों ने पकड़ा : जानिए फिर क्‍या हुआ


कोडरमा जिला अंतर्गत मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह में प्रेम प्रसंग के मामले में महिला के परिजनों ने प्रेमीयुगल की खंभे में बांध कर खूब पिटाई कर दी।

मामला इतना संगीन था कि समय पर अगर पुलिस नहीं पहुंचती, तो महिला के ससुराल वाले की पिटाई से दोनों की जान भी जा सकती थी।

हालांकि समय पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रेमीयुगल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

दोनों को इलाज के बाद थाने लाया गया। प्रेमिका जहां दो बच्चों की मां है, वहीं प्रेमी अविवाहित है। बताया जाता है कि प्रेमी भुनेश्वर साव और प्रेमिका पूजा देवी नावाडीह गांव में एक ही मोहल्ले के रहनेवाले हैं।

प्रेमी भुनेश्वर साव प्रेमिका के देवर अभिषेक कुमार का मित्र है। प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने सोमवार की देर रात उसके घर पहुंचा था, लेकिन इसकी भनक प्रेमिका के देवर को लग गई।

उसके बाद सभी घरवालों ने मिलकर प्रेमी युगल को खंभे में रस्सी से बांध दिया और लाठी-डंडे से उनकी जबरदस्त पिटाई शुरू कर दी।

इसमें महिला का देवर अभिषेक कुमार, ससुर रामश्वर वर्मा व चचेरा भैंसुर पिंटू वर्मा आदि के नाम शामिल हैं।

सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, तो आनन-फानन में मौके पर पहुंच प्रेमीयुगल को बंधे खंभे से आजाद कर अपने कब्जे में लेते हुए अस्पताल पहुंचाया।

प्रेम संबंध के आरोपों में घिरी महिला ने उस युवक के साथ प्रेम संबंध की बात को पूरी तरह गलत करार दिया।

महिला के अनुसार उसके ससुराल वालों ने साजिश के तहत उसे फंसाया है। महिला ने बताया कि उस युवक का उसके देवर के साथ पैसे के लेनदेन का मामला था।

मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने मेें कोई भी आवेदन नहीं दिया है। ऐसे में पुलिस ने दोनों पक्षों को मंगलवार को पीआर बांड पर छोड़ दिया।

दोनों पक्ष मामले को पंचायत कर सलटाने की बात कर रहे हैं। फिलहाल महिला को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ