उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तैनात एक सब इंस्पेक्टर का एक बयान वायरल है। बीघापुर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर उमेश त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें वह कह रहे हैं- ‘अगर पुलिस ने आपसे पैसे ले लिए और कह दिया कि काम करेंगे तो करेंगे और कोई भी विभाग चले जाओ, पैसा ले लेगा तो रुला देगा।’
दारोगा का बयान सोशल मीडिया में सुर्खियों में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यगह वीडियो करीब 10 दिन पुराना है। हालांकि वीडियो में बातें सुनकर लग रहा है कि वह यह बात मज़ाक में कह रहे हैं, क्योंकि वीडियो में उनकी इस बात पर हंसने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।
वीडियो सामने आने के बाद उन्नाव के एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच सीओ बीघापुर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सब इंस्पेक्टर उमेश त्रिपाठी जब यह ज्ञान दे रहे हैं, तब मंच पर मौजूद उनके साथ पुलिस अधिकारी हंस रहे थे। वी
डियो सामने आने के बाद उन्नाव के एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच सीओ बीघापुर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.