चाची और भतीजा इस शादी के विरोध में परिवार से लेकर कानून तक गुहार लगा रहे हैं। इसका खुलासा भी उन्ही दोनों ने शादी का वीडियो वायरल करके किया है।
यह वाकया गांवा थाना इलाके के पंडरिया की है। गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी लालू प्रसाद यादव की पत्नी संगीता देवी ने गावां थाना में आवेदन देकर अपने पति पर एक शादी-शुदा महिला से दूसरा विवाह कर लेने का आरोप लगाया है।
संगीता देवी ने बताया कि लगभग दस वर्ष पूर्व उसकी शादी पंडरिया निवासी प्रसादी यादव के पुत्र लालू प्रसाद यादव से हुई थी।
दिल्ली में काम करने के दौरान ही लालू प्रसाद का प्रेम संबंध भतीजे राहुल यादव की पत्नी से हो गया। इस प्रकार वह रिश्ते में उसकी बहू लगती है।
जानकारी के मुताबिक लालू और राहुल की पत्नी रूपा देवी ने 14 दिसंबर को विवाह कर लिया। शादी से पहले वे दोनो 4 दिनों तक गायब रहे। 14 दिसम्बर को शादी करके लालू ने ही वीडियो वायरल कर दूसरी शादी का खुलासा किया।
उनके विवाह का वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर जब गांव के ही आस-पड़ोस के लोगों ने लालू यादव से बात की तो लालू प्रसाद यादव ने स्पष्ट कहा कि उसने रूपा देवी के साथ शादी कर ली है और पहली पत्नी संगीता को अब नहीं रखेगा।
इस मामले में पीड़िता संगीता देवी ने न्याय की गुहार लगाई है। इधर गावां मुखिया अनरूपा देवी ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में जल्द न्याय दिलवाने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.