उत्तर प्रदेश के कोशांबी जिले के पिपरी कोतवाली इलाके के एक युवक ने शुक्रवार शाम एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान वहां रही युवती की मां ने विरोध किया तो उसे पीटा गया।
घटना के बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला का कहना है कि घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी।
पीडि़ता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इस शह से ही युवक के हौसले बुलंद हैं।
रेप के बाद युवक वह लगातार मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। सोमवार को मां-बेटी ने मामले की शिकायत एसपी राधेश्याम से की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.