पुलिस के मुताबिक, युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़े होते रहते थे। कल भी दोनों के बीच में झगड़े हो रहे थे तब पत्नी ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
तब युवक बोतल में पेट्रोल लेकर आया और पत्नी पर उड़ेल कर आग लगा दी। महिला आग बुझाने के लिए नल के नीचे बैठ गई। तब शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और महिला को सरकारी अस्पताल पहुंच गए।
गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.