सोती हुई गर्लफ्रेंड का ब्वॉयफ्रेंड ने यूं उठाया फायदा, किया ये गंदा काम


चीन में एक लड़की के साथ जो धोखा हुआ, वो सुनकर आप दंग रह जाएंगे, क्योंकि ये सीधा उसके भरोसे पर चोट थी और लोगों के लिए एक सबक।

28 साल के एक लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के सो जाने का इंतज़ार किया और उसके सोने के बाद फुल प्रूफ प्लान बनाकर लड़की के विश्वास की धज्जियां उड़ा दीं।

गहरी नींद में सो रही लड़की को ये भनक भी नहीं थी कि जिस शख्स पर वो भरोसा करती है वो उसे लूटकर वहां से फरार हो जाने वाला है।

एक रिलेशनशिप में होने की वजह से ब्वॉयफ्रेंड को उसकी सारी बातें पता थीं और उसने इसी का इस्तेमाल पर उसे नींद में ही लूट लिया।

ये कहानी हुआंग नाम के एक चाइनीज लड़के की है। 28 साल का हुआंग एक लड़की के साथ रिश्ते में था। एक दिन उसके फोन का इस्तेमाल करके करीब 18-19 लाख रुपये उसके अकाउंट से ट्रांसफर कर लिए।

शातिर दिमाग ब्वॉयफ्रेंड ने मोबाइल पेमेंट ऐप को खोलने के लिए सोती हुई गर्लफ्रेंड की पलकें उठाईं और फोन के ज़रिये फेशियल रिकगनिशन ले लिया। इसके बाद उसने गर्लफ्रेंड का पासवर्ड बदलकर 18-19 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।

इस घटना के बाद दोनों का ब्रेक अप हो गया और लड़की ने उसके खिलाफ FIR भी दर्ज करा दिया। फिलहाल हुआंग को अपने इस कांड के लिए साढ़े 3 साल की जेल और 2.5 लाख जुर्माने की सज़ा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ