सड़क पर मरे पड़े जानवरों की लाश खा जाती है ये महिला, अजीब हैं शौक इसके


ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला का बेहद अजीबोगरीब शौक जानकर लोग हैरान है। यह महिला एक आदिवासी की जिंदगी जीना पसंद करती है।

34 साल की सारा डे खुद को केव वूमेन कहती है और वो सड़क हादसों में मारे गए जानवरों को खाना पसंद करती है।

 सारा ने बताया कि वह उनका इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं करती। वह उनकी हड्डियों का भी इस्तेमाल करती है। उनसे उपकरण और हथियार बनाती है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा उसकी पसंदीदा डिश है कबूतर का मीट।

कोलचेस्टर की रहने वाली सारा ने बताया कि वह हफ्ते में एक बार रोड में मारे गए जानवरों को जरूर खाती है। हालांकि, कई बार उसे जानवर नहीं भी मिलते हैं।

उन्होंने कहा, ''मेरा फ्रीज अक्सर रोड हादसों में मारे गए जानवरों से भरा रहता है। कई बार तो हिरण और खरगोश जैसे जानवरों का मीट लंबे वक्त के लिए फ्रीज में रख लेती हूं।''

वह आदिमानव की तरह जीना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने ये भी सीखा कि कैसे अपना घर खुद बनाना है, आग कैसे लगानी है और रोड में मरे हुए जानवरों को आहार के लिए कैसे उपयोग करना है।

उन्होंने कहा, ''मैं खुद को एक केव वूमेन मानती हूं। मेरा घर शहर में है लेकिन फिर भी मैं जंगल में टेंट में ही रहना पसंद करती हूं। मैंने हिरण की खाल से खुद के लिए स्लीपिंग बैग बनाया है। उनकी खाल से मैंने खुद के लिए कपड़े भी बनाए हैं।''

  • ये भी पढ़ें 

'बाथरूम वीडियो' ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी : आप भी देखिए बोल्‍ड अंदाज़




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ