मध्य प्रदेश के इंदौर से एक तेंदुआ चिड़ियाघर के पिंजरे से भाग गया, उसे बुरहानपुर से यहां इलाज के लिए लाया गया था। तेंदुए के भाग जाने के बाद से चिड़ियाघर के आसपास रहने वाले लोगों में खौफ पैदा हो गया है।
वन विभाग ने कहा कि तेंदुआ परिसर में कहीं छुपा हुआ है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
इस मामले में चिड़ियाघर प्रबंधन वन विभाग पर और वन विभाग चिड़ियाघर प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।
चिड़ियाघर प्रबंधन के 20 लोगों की एक टीम तेंदुए को ढूंढने में लगी हुई है, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी तेंदुए का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।
बता दें कि तेंदुआ सिर्फ 5 से 6 माह का है और उसके पैरों में चोट लगी हुई है। इसलिए इलाज के लिए उसे बुरहानपुर से इंदौर लाया गया था।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.