जलियांवाला कांड का बदला लेने ब्रिटिश महारानी की हत्या करने पहुंचा युवक

To avenge the Jallianwala incident, a young man reached to kill the British Queen

क्रिसमस पर विंडसर कैसल में एक सिख युवक के तीर धनुष जैसे हथियार क्रॉसबो के साथ पाए जाने वाले वीडियो की पुलिस जांच कर रही है।

ये वीडियो द सन अख़बार को मिला थी जिसमें हुडी पहने हुए एक व्यक्ति ने मास्क लगाया हुआ था और उसके हाथ में क्रॉसबो था।

वीडियो में वो कैमरे की ओर मुखातिब होकर ये कह रहा है कि उसका इरादा क्वीन की हत्या करके बदला लेने का है।यह युवक 1919 में भारत के जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने पहुंचा था।

हालांकि पुलिस ने संदिग्ध की पहचान को लेकर कुछ भी कहने से इनकार किया है। 19 साल के संदिग्ध पर मेंटल हेल्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपित ने अपना नाम जसवंत सिंह चैल बताया है। इस बीच मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बिना नाम लिए हुए कहा कि एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है और उसे मानसिक चिकित्सालय भेजा गया है। 

गिरफ्तार संदिग्ध के मूल्यांकन के बाद उसके खिलाफ ब्रिटेन के मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसके साउथम्पटन स्थित घर की छानबीन कर रही है। 

स्काटलैंड यार्ड के अधिकारी विंडसर कैसल से क्रिसमस के दिन तीर-कमान (क्रासबो) के साथ गिरफ्तार किए गए युवक से जुड़े वीडियो की जांच करे हैं।

यह भी पढ़ें 

40 लाख की नौकरी छोड़कर लड़की बन गई काम वाली बाई : वजह जानकर हो जाएंगे हैरान !




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ