राशिफल 23 दिसंबर 2021 Rashifal 23 December 2021 Horoscope 23 December 2021
मेष (Mesh)
आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। इस राशि के दांपत्य अपने जीवनसाथी से बेकार की बातों पर झगड़ा ने करें। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने वाला है सकता है जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है।
वृषभ (Vrushab)
आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। फल भी अच्छे मिलेंगें आपको सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा वालों आपका प्रभाव जमेगा। इस राशि के विवाहित समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है।
मिथुन (Mithun)
दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना ठीक रहेगा। पुरानी टेंशन खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। खरीदारी करने में टाइम लग सकता है। छात्रों को प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क (Kark)
आपकी दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से लाभ होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा। अगर कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो दिन आपके लिये शुभ है। दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है।
सिंह (Singh)
दिन अनुकूल रहेगा। समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें । मुश्किल परिस्थिति में किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पर तुरंत भरोसा न करें। वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।
कन्या (Kanya)
अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आपको मिल जायेगा। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। खर्च में इजाफा बचत को ज्याजा मुश्किल बना देगा। काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते है। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नती पर विचार कर सकते हैं।
तुला (Tula)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।
वृश्चिक (Vrushichik)
दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। आपके मन में कुछ नकारात्मक सोच आयेंगी। इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज खर्च बढ़ सकता है।
धनु (Dhanu)
दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम पूरा हो जायेगा। जिसका साकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज्बात काबू में रखें फायदा होगा। आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जायेगा।
मकर (Makar)
दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विवाहित पार्टनर की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।
कुम्भ (Kumbha)
दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस मे बढ़ोत्तरी के लिये आपके दिमाग में जो भी उपाय आयेगा वो कारगर साबित होगा । किये हुये काम का पूरा परिणाम मिलने वाला है। साझेदारी करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में कुछ बदलाव होने वाला है। जिससे मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें।
मीन (Meen)
आज का दिन रचनात्मक कार्यों में लगेगा।आज आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। साथ ही आज आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आपके कामों से आपके पड़ोसी प्रभावित होंगे।
Rashifal 23 December 2021
यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.